उप्र : जयाप्रदा रामपुर में आज करेंगी नामांकन

लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी जयाप्रदा बुधवार को अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद राजवीर सिंह समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार जयाप्रदा नामांकन से पहले रोड शो करेंगी। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

वहीं, इसी सीट से पहली बार समाजवादी पार्टी (सपा) एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संयुक्त उम्मीदवार मोहम्मद आजम खां मंगलवार को अपना नामांकन कर चुके हैं। उन्होंने इस दौरान जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन भी किया था।

ज्ञात हो कि जयाप्रदा रामपुर से दो बार सांसद रह चुकी हैं। उन्हें 2004 और 2009 लोकसभा चुनावों में सपा की टिकट पर जीत मिली थी। लेकिन बाद में आजम खान से अमर सिंह के रिश्तों में कड़वाहट आने के बाद उन्होंने सपा छोड़ दी। लोकसभा चुनाव 2014 में वे यहां से चुनाव लड़ीं पर उन्हें सफलता नहीं मिली। वे इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493