दिल्ली में पारा 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार : आईएमडी

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। शाम को बादल छा सकते हैं।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 50 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493