समस्याओं से निपटने के लिए भाजपा अभी भी सबसे ज्यादा विश्वसनीय : आईएएनएस-सीवोटर 2019 पोल ट्रैकर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समाज के विभिन्न तबके देश की समस्याओं से निपटने के लिए सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।

सीवोटर-आईएएनएस पोल ट्रैकर 2019 की नवीनतम रिपोर्ट बताती है कि सत्तारूढ़ भाजपा पर लोगों का विश्वास बना हुआ है और वे सोचते हैं कि यह पार्टी समस्याओं से सबसे अच्छी तरह निपट सकती है।

भाजपा पर सबसे ज्यादा भरोसा बेरोजगारों ने जताया है। 42.1 प्रतिशत बेरोजगार लोगों का कहना है कि किसी भी विशेष मुद्दे या समस्या से भाजपा सर्वश्रेष्ठ तरीके से निपट सकती है।

पार्टी को सबसे कम 22.4 प्रतिशत समर्थन गृहिणियों का मिला। हालांकि, केवल 15.8 प्रतिशत गृहिणियों ने कांग्रेस को पसंद किया।

जमींदार किसानों में 33.9 प्रतिशत लोगों ने भाजपा, जबकि 18.5 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को प्राथमिकता दी। सरकारी कर्मियों में से 37 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को अपनी पसंद बताया, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 15.2 प्रतिशत नौकरशाहों ने पसंद किया।

भाजपा और कांग्रेस के बीच अंतर गृहिणियों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में एकरूपता है।

निजी क्षेत्र के कर्मियों और स्वरोजगार करने वाले लोगों में से 36 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को पसंद किया। निजी क्षेत्र के 13 प्रतिशत और स्वरोजगार करने वाले 17.6 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को अपनी पसंद बताया।

मत्स्यपालन उद्योग में 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है, वहीं निजी क्षेत्र के भी 16.5 लोगों ने दोनों पार्टियों को नकार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493