रणजी ट्रॉफी : साहा के शतक से बंगाल मजबूत

कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच में महेंद्र सिंह धौनी की जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालने वाले रिद्धिमान साहा (नाबाद 129) की शतकीय पारी की बदौलत बंगाल ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मुकाबले में जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ पहले दिन ठोस शुरुआत करते हुए सात विकेट पर 312 रन बना लिए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरा बंगाल एक समय 68 रनों पर चार विकेट गंवाकर संकट में था।

इसके बाद साहा ने कप्तन लक्ष्मी शुक्ला (72) के साथ पांचवें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। साहा ने श्रीवत्स गोस्वामी (17) के साथ छठे विकेट के लिए भी 50 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

बंगाल ने पहले दिन सात विकेट गंवाए हालांकि साहा शतक बनाकर एक छोर संभाले रखा है। साहा ने अब तक 202 गेंदों का सामना कर 18 चौके और एक छक्का भी लगाया है।

ग्रुप-ए में बंगाल चार मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सका है और सबसे निचले पायदान पर है, जबकि रिकॉर्ड विजेता मुंबई को पहले ही मैच में हराने वाली जम्मू एवं कश्मीर की टीम चौथे पायदान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493