श्रीनगर में हथियार लूटने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)

श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पुलिस ने बुधवार को कहा कि पिछले साल कांग्रेस विधायक के आवास से चार रायफलें लूटने के मामले के मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कांग्रेस नेता के आधिकारिक आवास पर लूट के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि दानिश हनीफ को श्रीनगर के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया जहां वह पुलवामा जिला में हुई एक मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के लिए भर्ती था।

दिसंबर 2018 में आतंकवादियों ने कांग्रेस विधायक मुजफ्फर अहमद पारे के जवाहर नगर स्थित आवास से चार रायफलें लूट ली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493