माया किसी को मुफ्त में टिकट नहीं देतीं : मेनका

सुल्तानपुर, 3 अप्रैल(आईएएनएस)। केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर बुधवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने उन पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया।

सुल्तानपुर, 3 अप्रैल(आईएएनएस)। केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर बुधवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने उन पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया।

भाजपा नेता मेनका ने धम्मौर में एक चुनावी सभा के दौरान कहा, “मायावती किसी को मुफ्त में टिकट नहीं देती हैं। हर टिकट की कीमत तय होती है। एक टिकट की कीमत कम से कम 15 करोड़ रुपये है। वह गुंडे-बदमाशों और बंदूकधारियों को टिकट देती हैं, जो लोगों को डराते हैं।”

उन्होंने कहा, “जो 15 करोड़ रुपये में टिकट लेगा, वह इसी जनता से बाद में वसूलेगा भी। वह दुकानदारों, व्यापारियों को धमका कर वसूली भी करेगा।”

उन्होंने कहा, “कल हमारे एक कार्यकर्ता को डराने की कोशिश हुई और कहा गया कि आप सभा व बैठकें मत कराओ। हम डरने वाले नहीं हैं।”

मेनका ने लोगों से पूछा कि आप डरने के लिए वोट देंगे या इस डर से आजादी पाने के लिए।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार मेनका को सुल्तानपुर से लोकसभा का टिकट दिया है, और उनके बेटे और सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493