उप्र : बांदा में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या की

बांदा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के शबादा गांव में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर एक ही कमरे आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों कोणों से जांच कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर बांदा, राजीव प्रताप सिंह ने बताया, “बुधवार दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर शबादा गांव पहुंची पुलिस ने एक ही कमरे से एक बालिग प्रेमी जोड़े का शव बरामद किया है। प्रथम दृष्ट्या लगता है कि लड़के हंसराज निषाद (19) और लड़की रेनू निषाद (18) ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मौत के असली कारण जानने के लिए दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”

उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया, “दोनों कथित रूप से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन, पड़ोसी होने की वजह से दोनों के परिजन इस संबंध का विरोध करते थे। कमरे से एक सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या। दोनों कोणों से जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493