सी. एस. राजन बने आईएलएंडएफएस के प्रबंध निदेशक

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चंद्रशेखर राजन को आईएलएंडएफएस का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी बुधवार को आईएलएंडएफ के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष उदय कोटक ने दी।

राजन पिछले छह महीने से आईएलएंडएफएस के गैर-कार्यकारी निदेशक थे।

विनीत नय्यर अब तक कंपनी के एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन व प्रबंध निदेशक थे। वह अब एग्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन बने रहेंगे।

आईएलएंडएफ बोर्ड की बैठक के बाद कोटक ने मीडिया से कहा, “राजन पिछले छह महीने से बतौर गैर-कार्यकारी निदेशक आईएलएंडएफएस के बोर्ड में थे। वह आज (बुधवार) से कंपनी के प्रबंध निदेशक होंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बना रहूंगा।”

कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एन. शिवरमण ने कहा कि आईएलएंडएफएस समूह का कुल बकाया कर्ज इस समय 99,354 करोड़ रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493