कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुई विशाल रैली के एक दिन बाद 200 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को इस स्थल पर ‘स्वच्छ भारत’ सफाई अभियान चलाया।
मोदी ने बुधवार की अपनी दो रैलियों में से दूसरी ब्रिगेड ग्राउंड पर की थी। इसमें शहर व दक्षिण बंगाल के जिलों के भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था।
भाजपा युवा मोर्चा की राज्य इकाई के महासचिव तपस घोष ने आईएएनएस से कहा, “हमारी पार्टी की कोलकाता इकाई के करीब 250 कार्यकर्ता ब्रिगेड परेड ग्राउंड को साफ कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम शाम तक मैदान को उसकी वास्तविक स्थिति में ले आएंगे।”
dharmpath.com dharmpath