श्रीनगर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मतदान अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सात शैक्षिक संस्थान सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए आठ दिनों तक बंद रहेंगे।
इन संस्थानों में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (एसकेयूएएसटी) का वडूरा परिसर, हादीपोरा डिग्री कॉलेज, सोपोर में लड़कों का उच्चतर माध्यमिक स्कूल, डांगीवाचा में लड़कियों का उच्चतर माध्यमिक स्कूल, डिग्री कॉलेज सोपोर, डांगीवाचा में उच्चतर माध्यमिक स्कूल व इडिपोरा का उच्चतर माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। ये सभी शैक्षिक संस्थान पांच अप्रैल से 12 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
बारामूला में 11 अप्रैल को मतदान होगा।
dharmpath.com dharmpath