दिल्ली में धूपभरी सुबह, लू चलने के आसार

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूपभरी रही। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दोपहर के बाद आंधी के साथ कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर और शाम को धूल भरी आंधी चलने और बादल गरजने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493