दिल्ली में पारा चढ़ा, आंधी आने की आशंका

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूपभरी रही। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं। दोपहर के बाद गरज के साथ आंधी आने की भी आशंका है।

न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज्यादा 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर के बाद गरज के साथ आंधी भी आ सकती है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493