कश्मीर : छुट्टी पर घर आए जवान की आतंकियों ने हत्या की

श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में छुट्टी लेकर अपने घर आए भारतीय सेना के एक जवान की शनिवार को आतंकियों ने हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के मोहम्मद रफीक यातू को सोपोर के वारपोरा इलाके में उनके घर पर गोली मारी गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि यातू अपनी यूनिट से अवकाश लेकर आए थे।

गोलीबारी की घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और अर्धसैनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493