प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जा रहे अलग-अलग त्योहारों पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह भारत की विविधता का जश्न है, जिस पर हमें गर्व है।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “मैं आज देशभर में मनाए जा रहे विभिन्न त्योहारों पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने लिखा, “आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।”

मोदी ने कहा, “देशभर में त्योहार का जोश हर्षित करने वाला है। यह भारत की विविधता का जश्न है, जिस पर हमें गर्व है।”

14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति, असम में बिहू, तमिलनाडु में पोगल, गुजरात में उत्तरायण, आंध्र प्रदेश में भोगी मनाया जा रहा है और प्रधानमंत्री ने सभी त्योहारों का उल्लेख करते हुए देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने गुजरात के लोगों को अपने संदेश में लिखा, “उत्तरायण की शुभकामनाएं। आसमान रंगबिरंगे पतंगों से भरा हुआ है, जिसे देखना सुखद है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएं।”

पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु की जनता को पोंगल की शुभकामनाएं। परिश्रमी किसानों के लिए अच्छे फसल के मौसम की कामना करता हूं। यह आपकी जिंदगी में और समृद्धि लाए।”

उन्होंने भोगी पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा यह खास दिन लोगों की जिंदगी में खुशी लाए और आने वाले दिन को रौशन और बेहतर बनाए।

प्रधानमंत्री ने बिहू पर असम की जनता को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “माघ बिहू के शुभ अवसर पर मैं असम की जनता को शुभकामनाएं देता हूं। इस त्योहार पर लोगों को खुशियां और अच्छी सेहत मिले।”

मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त असमी, गुजराती, तमिल, तेलुगू भाषा में भी दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493