मप्र में तापमान में गिरावट

भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार देर रात चली तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। रविवार को धूप खिली है मगर गर्मी से कुछ राहत है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक बना ऊपरी हवाओं का चक्रवात कमजोर पड़ा है, जिससे तापमान में गिरावट आई हैं। मौसम में आए बदलाव के चलते रविवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है, मगर चुभन बीते दिनों के मुकाबले कुछ कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में आंशिक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23़.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.4 सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38़.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493