नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धूप रही। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो औसत था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान सुबह साफ रहा। दिन में बाद में आंधी और बारिश होने की संभावना है।”
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में शहर में 6.2 मिलीमीटर की बारिश हुई।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज हुआ।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath