लखनऊ, 8 अप्रैल(आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए अपना दल (एस) ने उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से पकौड़ी लाल कोल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पकौड़ी लाल कोल पूर्व सांसद हैं।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव राम लखन पटेल ने बताया कि उप्र में अपना दल (एस), भारतीय जनता पार्टी, निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)का गठबंधन है। पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज से इन सभी दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं।
पकौड़ी लाल कोल 2009 लोकसभा चुनाव में राबर्ट्सगंज से समाजवादी पार्टी सांसद चुने गए थे। उन्होंने बसपा प्रत्याशी रामचंद्र त्यागी को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।
dharmpath.com dharmpath