उप्र : लखीमपुर में ग्रामीणों ने बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या की

लखीमपुर (उप्र), 8 अप्रैल(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में ग्रामीणों ने डकैती डालने आए दो बदमाशों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि एक बदमाश 50 हजार और गाड़ी के कागज लेकर फरार हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम ने कहा कि घटना थाना ईसानगर के गांव बेलागढ़ी की है। गांव के किशोरीलाल के घर डाका डालने के इरादे से रविवार की देर रात 3 से 4 बदमाशों ने धावा बोल दिया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए तो गृहस्वामी को घर में किसी के होने की आहट सुनाई दे गई। इसके बाद गृहस्वामी बदमाश से भिड़ गए।

इस दौरान परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पूरे गांव के लोग उठ गए। उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। अपने आप को घिरा देख बदमाश वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि बाकी बदमाश भागने में कामयाब रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों ने उनकों जमकर पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। मारे गए बदमाशों बदमाश में से एक हिस्ट्रीशीटर है। उसका नाम शब्बीर है उसके खिलाफ अन्य कई अपराध के मामले दर्ज है। वहीं, दूसरे का नाम रहीश है इसके खिलाफ भी चोरी के कई मामले दर्ज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493