कश्मीर घाटी में नहीं हुई बर्फबारी, न्यूनतम तापमान बढ़ा

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को बादल छाए रहे और कश्मीर घाटी में भारी हिमपात का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को निराश होना पड़ा।

कुछ क्षेत्रों में हालांकि हल्का हिमपात भी हुआ। गुलमर्ग में तीन इंच तक हिमपात हुआ और जम्मू में क्षेत्र में माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास भी हल्का हिमपात हुआ।

मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटो में हल्का और मध्यम हिमपात देखा गया, हालांकि बुधवार दोपहर के बाद मौसम सुधरने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “हमें उम्मीद थी कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले चार-पांच दिनों में सर्द और शुष्क मौसम होगा।”

श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में मंगलवार शाम से ही बारिश हो रही थी और लोगों को उम्मीद थी कि बुधवार को हिमपात होगा, लेकिन राज्य में बुधवार सुबह बादल छाए रहे और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

श्रीनगर में बुधवार का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 3.6 डिग्री नीचे और पहलगाम में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछले 15 दिनों तक यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जहां पिछले 15 दिनों से न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा था।”

जम्मू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493