भाजपा, कांग्रेस के घोषणा-पत्र सिर्फ हवाई : मायावती

बिजनौर, 9 अप्रैल(आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा। मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी को निरंकुश शासक बताया, साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के घोषणा-पत्र हवाई हैं।

मायावती ने यहां प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जो घोषणा-पत्र बनाया है, वे पूरी तरह हवाई है। उससे जनता का भला नहीं होने वाला है।”

मायावती ने कहा कि पहले मोदी और फिर योगी को हराना है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि “छह हजार रुपये महीने से गरीब जनता का भला नहीं होगा। कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाने का प्रपंच किया है।”

मायावती ने मंच से मुस्लिम समीकरण साधने की कोशिश की और कहा कि मुस्लिम आबादी को देखते हुए पश्चिमी उप्र में मुसलमानों को टिकट दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी देश की सीमाएं खुली छोड़ी हुई है। देश की सीमाओं के खुले होने के कारण ही देश में हमले होते हैं।”

बसपा अध्यक्ष ने कहा, “दोनों सरकारों ने अभी तक सीबीआई का दुरुपयोग प्रभावशाली लोगों को दबाने के लिए किया है। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही जनता से वादा खिलाफी की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493