सिख नेताओं ने जम्मू एवं कश्मीर के लेह में गुरुद्वारे की बेअदबी की निंदा की

श्रीनगर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर के सिख धार्मिक नेताओं ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के लेह जिले में एक गुरुद्वारे की कथित बेअदबी की निंदा की है।

ऑल पार्टीज सिख कोआर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) के चेयरमैन जगमोहन सिंह रैना ने आईएएनएस से कहा कि सोमवार रात को कुछ ‘असामाजिक तत्वों ने लेह शहर से पांच किलोमीटर दूर गुरुद्वारा पाथेर साहेब में तोड़फोड़ की कोशिश की।’

उन्होंने कहा, “उन्होंने गुरुद्वारे को विरूपित करने के लिए दूसरे धर्म के चिह्नें को अंकित कर दिया। सेना ने हालांकि उसे हटा दिया है।”

रैना ने कहा, “यह राज्य में संप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास है, जोकि विभिन्न संप्रदाय के लोगों के बीच सहिष्णुता व भाईचारे के लिए जाना जाता है।”

रैना ने कहा कि गुरुद्वारे की देखभाल सेना करती है और यह घटना सेना के नाक के नीचे हुई है।

सिख नेता ने सोमवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से मामले को सुलझाने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493