कोच्चि, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के वरिष्ठ राजनेता के. एम. मणि का मंगलवार शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मणि 1967 से कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे थे।
के. एम. मणि (86) का फेफड़े की बीमारी का इलाज चल रहा था। उन्हें बीते सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मणि की पार्टी युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में कांग्रेस की सबसे बड़ी सहयोगी है।
dharmpath.com dharmpath