कानपुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री (ओएफसी) में मंगलवार को अचानक तेज धमाका हो गया। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
नजीराबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत कुमार रजत ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर पुलिस का प्रवेश वर्जित है, क्योंकि यह रक्षा मंत्रालय के आधीन है।
उन्होंने कहा, “हमारी जानकारी के मुताबिक, ओएफसी के कुछ लोगों ने बताया कि अंदर एलएफजी गन की टेस्टिंग चल रही थी। इस दौरान नाइट्रोजन सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई।”
सीओ ने कहा कि लगभग छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अफसरों ने घटना के कारणों की जांच शुरू करा दी है। बाहरी लोगों और पुलिस को फैक्ट्री के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath