गुजरात की तेल मिल में लगी भीषण आग

गांधीनगर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजराज के बनासकांठा जिले की एक तेल मिल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

आग चंदिसार क्षेत्र में गुजरात औद्योगिक विकास निगम स्थित कैलाश ऑइल केक एंड रिफाइनिंग कारखाने में लगी।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर फौरन रवाना किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493