उप्र : अमित शाह और योगी ने की मतदान की अपील

लखनऊ,11 अप्रैल(आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

अमित शाह ने गुरूवार को ट्वीट किया, “मैं उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश व देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को पूर्णत: खत्म कर विकासवाद और राष्ट्रवाद के युग को बनाये रखने में अहम होगा। पहले मतदान फिर जलपान।”

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “लोकतंत्र के ‘महाकुंभ’ का आज शुभारंभ है। जैसे आपने सांस्कृतिक महाकुंभ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया वैसे ही इस महाकुंभ में भी जरूर डुबकी लगाएं और सुनिश्चित करें एक नए भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी। मेरी अपील है अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493