नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव का आगाज होने के अवसर पर लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का एक वोट ही भारत के भविष्य का फैसला करेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “मैं हर मतदाता से अपील करता हूं कि वो बाहर निकलें और वोट दें। आपके एक वोट में ही लोकतंत्र की ताकत है, आपका एक वोट ही इस महान देश के भविष्य का फैसला करेगा।”
शाह ने सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को वोट डालने जा रहे विभिन्न राज्यों के लोगों से विभिन्न भाषाओं में यह अपील की।
dharmpath.com dharmpath