उत्तराखंड में पहले एक घंटे में 10 फीसदी मतदान (लीड-1)

देहरादून, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के बाद पहले एक घंटे में 78.56 लाख मतदाताओं में से लगभग 10 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

देहरादून, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांच सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के बाद पहले एक घंटे में 78.56 लाख मतदाताओं में से लगभग 10 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भारतीय जनता पार्टी सभी पांच सीटों पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खिलाफ सीधे मुकाबले में है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही लोगों को मतदान केंद्रों के बाहर कतार में देखा गया। 52 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सौजन्या ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली गईं और 137 प्रतिशत वीवीपैट (37 प्रतिशत आरक्षित) के साथ ईवीएम का बंदोबस्त किया गया है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रातूड़ी ने कहा, “हमारे सुरक्षा बल शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए अलर्ट पर हैं।”

चुनाव के लिए 45,000 से अधिक पुलिस और अन्य बलों को तैनात किया गया है। इनमें 16,000 राज्य पुलिस कर्मी, अर्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां और 16,000 होमगार्ड शामिल हैं। निगरानी के लिए 152 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) भी होंगी।

कुल 11,229 मतदान केंद्रों में से लगभग 697 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 656 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। अधिकांश संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्र उधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिले जैसे मैदानी क्षेत्रों में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493