नक्सलियों की धमकी के बावजूद बस्तर में पहले 2 घंटों में 10 प्रतिशत मतदान

रायपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र में नक्सलियों की धमकी के बावजूद पहले दो घंटों में 10.2 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नक्सलियों ने क्षेत्र में दो दिन पहले पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

कोंडगांव क्षेत्र में सुबह सात बजे से 24 प्रतिशत तो श्यामगिरि में 10 प्रतिशत मतदान हो चुका है। श्यामगिरि क्षेत्र के दंतेवाड़ा में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। नक्सलियों ने मंगलवार को यहां आईईडी विस्फोट कर भारतीय जनता पार्टी विधायक भीमा मंडावी समेत पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493