रायबरेली का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को अपनी मां के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी।

पार्टी नेताओं ने बुधवार को बताया कि वह वहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी।

उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी को हटाकर प्रियंका गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया जाए।

पार्टी के एक नेता ने आईएएनएस से कहा कि प्रियंका शुक्रवार को क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी। उसी दिन वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

साल 2014 में हुए आम चुनावों के बाद प्रियंका की रायबरेली की यह पहली यात्रा होगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने केवल दो सीटें राय बरेली तथा अमेठी में जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493