मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। नकदी संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज के लिए जमानत के तौर पर जेट में 26.01 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की रेग्यूलेटरी फाइलिंग में गुरुवार को कहा कि गोयल ने पीएनबी के पास जेट में अपने 2.95 करोड़ शेयर यानी 26.01 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी।
गोयल ने पिछले महीने जेट एयरवेज से इस्तीफा दे दिया था।
dharmpath.com dharmpath