धनशोधन मामला : दीपा तलवार को जांच में शामिल होने का आदेश

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने गुरुवार को धनशोधन के एक मामले में कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की पत्नी दीपा तलवार को उनके पति से जुड़े मामले के संबंध में दो हफ्तों के अंदर जांच में शामिल होने का आदेश दिया।

विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान ने दीपा तलवार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। दीपा विदेश में रहती हैं।

इसबीच, अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय से अगले आदेश तक उनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया।

पिछले हफ्ते, दीपा तलवार ने अदालत का रुख किया था और आशंका जताई थी कि जांच में शामिल होने के लिए भारत आने पर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493