श्रीनगर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस का एक वाहन बारामूला के दांगीवाचा से श्रीनगर जा रहा था। इसी बीच त्रागपुरा में वाहन पर से ड्राइवर का नियंत्रण हटने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath