भारत, पाक के बीच एलओसी पर भारी गोलीबारी

जम्मू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी जारी है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने सुबह करीब 8.30 बजे सवजियान सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी अभी भी रुक-रुक कर जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493