दिल्ली के शोरूम में लगी भीषण आग

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के एक शोरूम में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

दमकल विभाग को देर रात करीब 2.50 बजे उत्तम नगर स्थित एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की करीब 25 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

अधिकारी ने कहा, “सुबह 7.25 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।”

उन्होंने कहा कि आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493