‘मेरे सांई..’ सीरियल में नजर आएंगी किशोरी गोडबोले

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मराठी अभिनेत्री किशोरी गोडबोले जल्द ही टेलीविजन सीरियल ‘मेरे सांई-श्रद्धा और सबूरी’ में बाईजा मां के किरदार में नजर आएंगी।

किशोरी ने कहा, ” मैं और मेरा परिवार सांई बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं। मेरा मानना है कि यह बाबा का आर्शीवाद ही है, जो मुझे बाईजा मां का किरदार निभाने का अवसर मिला है। जब ‘मेरे सांई’ की टीम ने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया तब मैं काफी खुश और उत्साहित थी।”

अपने किरदार के बारे में किशोरी ने कहा कि उस युग में बाईजा मां काफी मजबूत महिला थीं और सही बात के लिए खड़ी होती थीं व उनका सांई में अटूट विश्वास था। मुझमें और बाईजा मां में यही समानता है कि उनकी सांई पर गहरी आस्था थी और मेरी भी है। मैंने इस सीरियल के निर्देशक सचिन आंब्रे के साथ पहले भी काम किया है।”

यह शो सोनी इंटरटेमेंट पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493