कांग्रेस ‘बीबीसी की सरकार’ चला रही थी : खट्टर

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य में अपनी साढ़े चार साल पुरानी सरकार और कांग्रेस के लगभग एक दशक लंबे शासन के बीच तुलना करने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं।

खट्टर ने कहा, “कांग्रेस हरियाणा में ‘बीबीसी की सरकार’ चल रही थी। यानी ‘बदलियां’ (स्थानांतरण), ‘भर्तियां’ और ‘सीएलयू'(भूमि उपयोग लाइसेंस में बदलाव)। हमने अक्टूबर 2014 से पूरी तरह से सुचारु सरकार दी है।”

उन्होंने यह बात उन लोगों से कही, जिन्हें 12 मई को लोकसभा चुनाव और बाद में अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व पिछली कांग्रेस सरकार (2005-2014) में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे गुरुग्राम में और दिल्ली से सटे हरियाणा के अन्य जिलों में ‘भू-उपयोग में बदलाव’ (सीएलयू) का लाइसेंस देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है।

ऐसे आरोप हैं कि पिछली सरकार ने भर्तियों में और सरकारी कर्मचारियों के तबादलों में भ्रष्टाचार की अनुमति दी।

संक्षिप्त नाम बीबीसी, ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के रूप में लोकप्रिय है।

हालांकि, हुड्डा ने सभी आरोपों को खारिज किया है और इसे अपनी सरकार के खिलाफ ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है, लेकिन भाजपा उन पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं, जिनके लिए 12 मई को मतदान होगा। वहीं, 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493