‘ब्रीद’ सीजन 2 में नजर आएंगी सैयामी खेर

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिषेक बच्चन, अमित साध और नित्या मेनन स्टारर ‘ब्रीद’ के दूसरे सीजन से अब सैयामी खेर भी जुड़ गई हैं।

शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने सैयामी खेर के दूसरे सीजन में मुख्य किरदार के तौर पर जुड़ने की घोषणा की। सीरीज में अमित एक बार फिर इंस्पेक्टर कबीर सावंत का किरदार निभाएंगे। इसका निर्देशन मयंक शर्मा करेंगे।

सैयामी ने कहा, “ब्रीद से मेरा डिजिटल सीरीज में पर्दापण होगा। इसके लिए अमेजन प्राइम वीडियो और अबेन्डेंटिया इंटरटेनमेंट के साथ शुरुआत से बेहतर मौका मुझे नहीं मिल सकता था।”

‘ब्रीद’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें असाधारण परिस्थितियों का सामना करने वाले साधारण लोगों के बारे में दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493