टेनिस : फाइनल में हुमेरिया का सामना करेगी यूब्रानी

कोलकाता, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। स्थानीय खिलाड़ी यूब्रानी बनर्जी ने शुक्रवार को यहां सेंट्रल एक्साइज ओपन एआईटीए मेन्स एंड वुमेन नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में यूब्रानी का सामना तेलंगाना की शेख हुमेरिया के खिलाफ होगा।

महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में यूब्रानी ने तेलंगाना की ही निधी चिल्मुला को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

एक अन्य सेमीफाइनल में हुमेरिया ने नित्याराज बाबूराज को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-3 से हराया।

दूसरी ओर, मोहित मयूर जयप्रकाश और पारीक्षित सोमानी ने एक कराबी फाइनल मुकाबले में निकी पूनाचा और दक्षिणेश्वर सुरेश की जोड़ी को 6-4, 7-6 (4) से मात पुरुष युगल वर्ग का खिताब जीता।

महिला युगल वर्ग में सौम्या विग और हुमेरिया शेख को वॉकओवर मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493