बिहार में मौसम शुष्क, पारा चढ़ा

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है और सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और शुष्क बना रहेगा। रविवार को राज्य के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। भागलपुर सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी और आंधी चलने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, गया का 23.6 डिग्री और पूर्णिया का 23़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493