जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने कहा, “गहंड में संक्षिप्त गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।”

सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाए जाने के दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493