अनुदेशक की आत्महत्या को लेकर प्रियंका ने भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अनुदेशक की आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल कर्मचारियों को उस स्थिति में ले आया है, जहां वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।

प्रियंका ने ट्वीट किया, “बांदा की ये घटना बहुत ही दुखद है। भाजपा ने आज कर्मचारियों को इस स्थिति में ला दिया है कि वो आत्महत्या को मजबूर हैं। अनुदेशकों के साथ भाजपा ने ऐसा धोखा किया है कि हमारे ये मेहनती कर्मचारी भीषण आर्थिक तंगहाली झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।”

कथित तौर पर, उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के एक गांव के एक मिडिल स्कूल में अनुदेशक राजेश कुमार पटेल ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली थी। वह पिछले तीन महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493