दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धूपभरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन भर मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 54 फीसदी दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493