बिहार में पत्रकार के बेटे की हत्या, तालाब के पास मिला शव

बिहारशरीफ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक पत्रकार के बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

बिहारशरीफ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक पत्रकार के बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के नालंदा कार्यालय प्रभारी आशुतोष कुमार का 15 वर्षीय बेटा अश्विनी कुमार उर्फ चुन्नू रविवार की शाम अपने पैतृक गांव हसनपुर में घर से बाहर खेलने निकला था। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा, तब उसके घर वालों ने उसकी खोज-बीन शुरू की। खोज के क्रम में चुन्नू का शव गांव के ही एक तालाब के किनारे से बरामद किया गया। हत्या से पहले उसकी आंख फोड़ दी गई।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि उसे सुनियोजित ढंग से मारा गया है।

उल्लेखनीय है कि चुन्नू पहले परिवार के साथ हरनौत में रहता था परंतु पिछले एक महीने से वह हसनपुर गांव स्थित अपने पैतृक घर में रह रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493