पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने नामांकन किया

रांची, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बालूलाल मरांडी ने सोमवार को कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

मरांडी जब नामांकन कर रहे थे, तब ग्रैंड एलाएंस के कई अहम नेता वहां मौजूद थे। इनमें जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार और कांग्रेस रांची लोकसभा सीट के उम्मीदवार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रमुख हैं।

नामांकन करने के बाद मरांडी ने कहा, “हमारी लड़ाई भाजपा के छूट से है। 2014 में दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया था। 10 करोड़ नौकरियां कहां हैं। हमें मोदी सरकार को हटाना है।”

मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे। वह नवम्बर 2000 से मार्च 2003 तक पद पर थे। वह 2004 में कोडरमा से तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।

मरांडी का सामना भाजपा की अनुपमा देवी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493