अभिनेता रवि किशन गोरखपुर से भाजपा के प्रत्याशी

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की सात संसदीय सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इनमें भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन का भी नाम है जो गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने संत कबीर नगर के मौजूदा सांसद शरद त्रिपाठी को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने एक आधिकारिक बैठक में भाजपा के विधायक राकेश बघेल को जूते से पीटा था। पार्टी ने संत कबीर नगर से उनकी जगह प्रवीण निषाद को टिकट दिया है।

प्रवीण निषाद गोरखपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद हैं। उन्होंने हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493