आतंकवादियों ने एनसी की चुनावी सभा के पास ग्रेनेड फेंका

श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आतंकवादियों ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के त्राल में नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक चुनावी सभा के पास ग्रेनेड फेंका, लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब सभा चल रही थी, तभी आतंकियों ने पार्टी के स्थानीय नेता मोहम्मद अशरफ भट के आवास के पास ग्रेनेड फेंका।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “ग्रेनेड फटा, लेकिन इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमलावर की तलाश के लिए इलाके को घेर लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493