मतदान से 2 दिन पहले कनिमोझी के घर आयकर छापा (लीड-1)

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के निगरानी दल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को तमिलनाडु के थूथुकोछी से डीएमके की लोकसभा उम्मीदवार के. कनिमोझी के घर की तलाशी ली।

राज्यसभा सदस्य कनिमोझी भाजपा की राज्य इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराराजन के खिलाफ थूथुकोछी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों के लिए मतदान दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को होना है। हालांकि राष्ट्रपति ने वेल्लोर सीट का चुनाव निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर रद्द कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493