राजधानी में बुधवार को मौसम सुहावना, हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। बीती रात को आए आंधी-तूफान और हल्की बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई और यह 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था था।

मौसम विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में सुबह आठ बजे तक एक मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी चलने व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 65 प्रतिशत रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493