केरल में राहुल ने पिता के लिए ‘बेलि तर्पणम’ किया

थिरुनेली(केरल), 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को थिरुनेली मंदिर में अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में ‘बेलि तर्पणम’ किया।

यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि केरल के अपने पिछले दौरे के दौरान राहुल ने मंदिर आने और पूजा करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं करने दिया था।

सफेद धोती और अंगवस्त्रम पहने राहुल सुबह देवासम गेस्ट हाउस से मंदिर गए।

उन्होंने मंदिर के पुजारियों के निर्देशन में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वह पुजारियों के साथ बाद में करीब 700 मीटर की दूरी पर उस स्थान पर भी गए, जहां उनके पिता की अस्थियां 30 मई, 1991 को विसर्जित की गई थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री की तमिलनाडु के पेरंबदूर में देर शाम एक रैली के दौरान तमिल समूह लिट्टे द्वारा बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493