यमन के संघर्ष में अमेरिकी भूमिका समाप्त करने के प्रस्ताव पर ट्रंप का वीटो

वाशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब की अगुवाई में यमन संघर्ष को मदद बंद करने के लिए कांग्रेस के प्रस्ताव पर वीटो लगाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे उनके संवैधानिक शक्तियों को कमजोर करने की दिशा में उठाया गया कांग्रेस का अनावश्यक व खतरनाक प्रयास बताया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान यह दूसरा मौका है जब उन्होंने कांग्रेस के किसी प्रस्ताव पर वीटो लगाया है। पिछले महीने उन्होंने देश की दक्षिणी सीमा पर दीवार खड़ी करने के अपने आपातकालीन घोषणा को नामंजूर करने के प्रस्ताव पर वीटो लगाया था।

कांग्रेस के प्रस्ताव पर मंगलवार को वीटो लगाने के बाद ट्रंप ने एक बयान में कहा, “यह प्रस्ताव मेरे संवैधानिक प्राधिकार को कमजोर करने का एक अनाश्यक व खतरनाक प्रयास है। इससे अमेरिकी नागरिकों और बहादुर सैन्य सेवा के सदस्यों की जिंदगियों को आज और भविष्य में खतरा पैदा होगा।”

राष्ट्रपति ने कहा कि यह कदम अनावश्यक है क्योंकि अलकायदा और अरब प्रायद्वीप में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ आतंकरोधी कार्रवाई के अलावा अमेरिका यमन में युद्ध में सक्रियता से हिस्सा नहीं ले रहा है।

ट्रंप ने कहा कि कोई भी अमेरिकी सैनिक यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ संघर्षरत सऊदी की संयुक्त ताकतों के साथ शामिल नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493